फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता से बाहर रहने का दुख नहीं पचा पा रहे राणा : भारती

Fri, 15 Aug 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष सुमन भारती ने पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के सीएम सुक्खू पर पर दिए गए बयान का पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा सत्ता से बाहर रहने का दुख पचा नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा चाहे बीजेपी में हों या कांग्रेस में सत्ता से बाहर रहकर वह अपने आप को दुखी महसूस कर रहे हैं। इसके चलते अनाप-शनाप बयानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि ब्लैकमेलिंग पूर्व विधायक राजेंद्र राणा स्वयं करते हैं, क्योंकि कुछ वर्ष पूर्व जब राजेंद्र राणा को कांग्रेस पार्टी से लोकसभा चुनाव में टिकट देकर उतरा गया था, तो उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ब्लैकमेल कर सुजानपुर में अपनी पत्नी के लिए टिकट की मांग की थी, जिसके चलते उनकी पत्नी को सुजानपुर से उम्मीदवार बनाया था।
उन्होंने सदर विधायक आशीष शर्मा पर भी जमकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विधायक आशीष शर्मा प्रेस कान्फ्रेंस के माध्यम से पुलिस प्रशासन पर झूठे आरोप लग रहे हैं। पुलिस ने विधायक के ऊपर किसी प्रकार का केस दर्ज नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को क्रशर के पास पोकलेन भी मिली है। पोकलेन और जेसीबी का खड्ड में क्या काम है, इसका भी विधायक जवाब दें। विधायक आशीष शर्मा को मुख्यमंत्री सुक्खू के नाम का फोबिया हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें