आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने मंगलवार को जंदड़ू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 25 लाख से निर्मित चार कमरों का लोकार्पण किया।
इस मौके पर राणा ने कहा कि जंदड़ू स्कूल में निर्मित कमरों का शिलान्यास 20 जनवरी 2014 को उनके बतौर विधायक कार्यकाल में ही किया गया।
उन्होंने कहा कि जंदरू-सुखाणी संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य भी 30 जून से पहले पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जंदरू में 25 लाख से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण भी प्रगति पर है।
सुजानपुर के दुर्गम क्षेत्र अंदराल-पौहंच सड़क निर्माण के लिए 384 लाख की राशि मंजूर की है और टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इस अवसर पर प्रिंसिपल हंसराज, जिला परिषद सदस्य गौरां देवी, उपशिक्षा निदेशक सोमदत्त सांख्यान, पंचायत प्रधान प्रवीण, रिटायर्ड अधिकारी पीसी वर्मा, राजेश चौहान, वार्ड पंच रिंकू, विपिन सिपहिया उपस्थित थे।