संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। एसडीएम कार्यालय के पुराने परिसर के साथ सटा रामलीला मैदान लावारिस पशुओं का आश्रय स्थल बन चुका है। हालात यह हैं कि हर ओर गोबर के ढेर लगे हुए हैं। लोग अब इस ओर आने से कतराते हैं।
इस भवन में अब केवल कृषि विभाग का कार्यालय है, जबकि अन्य सभी कार्यालय मिनी सचिवालय में शिफ्ट हो गए हैं। उपमंडल नादौन के तहत एसडीएम कार्यालय को मिनी सचिवालय में शिफ्ट करने के बाद पुराना भवन अब अनदेखी का शिकार हो रहा है। इसके समीप अब लावारिस पशु अपना डेरा जमाकर बैठे हुए हैं।
लावारिस पशुओं ने इस परिसर पर कब्जा जमाया हुआ है। पशुओं की गंदगी चारों ओर बिखरी है। लावारिस गोवंश और लावारिस कुत्तों की मौजूदगी हर समय देखी जा सकती है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से इस भवन को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि अगर इस भवन को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाता है तो व्यापार में भी वृद्धि हो सकती है।
बिंटू
बिंटू
बिंटू
बिंटू
बिंटू