फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रैली जजरी की टीम ने कालका इलेवन को दस रन से दी मात

Fri, 07 Feb 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
क्रिकेट स्टेडियम नादौन में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान शिमला और सिरमौर की टीम। स्रो - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलौणी (हमीरपुर)। सांसद खेल महाकुंभ के तहत बड़सर विधानसभा क्षेत्र में क्रिकेट प्रतियोगिता में रैली जजरी की टीम विजेता बनी है। क्रिकेट प्रतियोगिता में बड़सर विधानसभा से 28 टीमों ने पंजीकरण करवाया था।
दो हफ्तों से कोहडरा मैदान में क्रिकेट के मुकाबले चल रहे थे। सांसद खेल महाकुंभ जिला संयोजक कपिल मोहन शामा ने बताया कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के कोहडरा खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वीरवार को खेला गया, जिसमें भाजपा नेता संजीव कुमार बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। संजीव कुमार ने ने कहा कि अनुराग ठाकुर के प्रयासों से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ी है।
विज्ञापन

यह प्रयास युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए कारगर साबित हो रहा है। फाइनल मैच जजरी और कालका इलेवन के बीच में खेला गया। जजरी टीम ने पहले खेलते हुए 96 रन बनाए। कालका इलेवन 86 रन ही बना पाई। रोमांचक मुकाबले में जजरी टीम 10 रन से विजेता बनी।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला स्थान रैली जजरी, दूसरा कालका इलेवन और तृतीय स्थान सोहारीं इलेवन ने हासिल किया। वहीं, मुख्य अतिथि ने विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान पर रही टीमों को पुरष्कृत किया। वहीं, पहला पुरस्कार 21,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 11,000 और तृतीय पुरस्कार 5100 रुपये दिया गया।
इस मौके पर सहसंयोजक पंकज ठाकुर, सरवन कुमार, मोहिंदर, अजय कुमार, कोहडरा पंचायत के उपप्रधान निक्कू इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें