फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में रैली जजरी स्कूल ने चंबोह को हराया

विज्ञापन
डिडवीं स्कूल में अंडर-19 महिलाओं की जिलास्तरीय प्रतयोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ियों के साथ परिचय क - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं में वीरवार को अंडर-19 छात्रा जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें जिलाभर से 17 निजी एवं सरकारी स्कूलों की 119 खिलाड़ी छात्राएं खो-खो, टेबल टेनिस, चेस प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को खेलों में नियमपूर्वक भाग लेने, खेलों में भविष्य बनाने, नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर प्रधानाचार्य किरण बाला, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश सोनी, भाजपा मंडल महामंत्री सुमन लता, भाजपा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा देवी, स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान कुलवीर सिंह सहित समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। इस दौरान जिला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी सुनील कपिल ने जिलाभर में चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि जिलास्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी छात्राओं का चयन राज्यस्तर के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता के पहले दिन खो-खो का पहला मुकाबला रैली जजरी और चंबोह स्कूल के बीच हुआ। इसमें स्कूल रैली जजरी ने चंबोह को हराया। कुठेड़ा स्कूल ने बल्डूहक स्कूल को हराया। वहीं, टेबल टेनिस में सासन स्कूल ने जोलसप्पड़ स्कूल को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें