फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वाॅलीबाल में रैली जजरी ने ब्याड़ को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। शिक्षा खंड बिझड़ी के विभिन्न स्कूलों की अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन द्वितीय और तृतीय चरण के मुकाबले हुए। वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैली जजरी ने ब्याड़ की टीम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिझड़ी की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जौड़े अंब की टीम को पराजित कर तीसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है। कबड्डी में शिवा पब्लिक स्कूल गारली ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धबीरी तथा नीलम पब्लिक स्कूल बिहड़ू ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिझड़ी की टीम को हराया। बैडमिंटन में न्यू ब्राइट सन मैहरे ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महारल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पैरवीं ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धबीरी तथा नवभारत पब्लिक स्कूल बिझड़ी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धंगोटा की टीम को पराजित कर तीसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता समन्वयक प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि खेलों के समापन पर शेष बचे फाइनल मैच मुख्यातिथि के समक्ष बुधवार को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें