फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: केबीसी में लग्जरी कार के इनाम का लालच देकर ठगे साढ़े 11 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना हमीरपुर व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज, दो लाख के करीब पैसा होल्ड
विज्ञापन

मामले में पुलिस छानबीन में जुटी, हृदय रोग से पीड़ित है ठगी का शिकार व्यक्ति

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। सदर थाना हमीरपुर के तहत मुख्यालय सटे एक गांव में बीमार व्यक्ति से कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में साढ़े आठ लाख के कैश प्राइज के नाम पर साढ़े 11 लाख की ठगी हुई है। मामले में सदर थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज की गई। शिकायत के बाद जिन बैंकों खातों में यह पैसा डाला गया उनको पुलिस की ओर से फ्रीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


दो लाख के करीब राशि को पुलिस की ओर से बैंक खातों में होल्ड कर दिया गया है। अब इस पैसे को अदालत के आदेशों पर पीड़ित व्यक्ति को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि, इस मामले में भोरंज की एक महिला की संलिप्तता भी पाई जा रही है। इस महिला के खाते में 31 हजार रुपये ठगे गए व्यक्ति की ओर से डाले गए हैं। महिला के बैंक खाते को भी पुलिस ने फ्रीज कर दिया है। पुलिस को दी शिकायत में ऑनलाइन फ्राड का शिकार हुए व्यक्ति ने कहा कि उसे फेसबुक पर केबीसी का लिंक मिला। इस लिंक पर सवालों का जवाब देने पर उसे बताया गया कि नेक्सॉन कार उसे इनाम में मिली है। शातिरों ने गाड़ी लेने के लिए साढ़े आठ लाख रुपये नकद लेने का विकल्प दिया। इसके लिए पंजीकरण के नाम पर 1200 रुपये लिए गए। इसके बाद कई किस्तों में यूपीआई के जरिये साढ़े 11 लाख रुपये ठगे गए। जब व्यक्ति को ठगी का अहसास हुआ तो उसने साइबर थाना मंडी में शिकायत की। साइबर थाना मंडी से इस मामले को जिला पुलिस हमीरपुर को भेजा गया। इस मामले में सदर थाना पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित व्यक्ति हृदय रोग से पीड़ित है। वह एसपी हमीरपुर से इस सिलसिले में मिल चुका है। एसपी हमीरपुर ने भी मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें