फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रैली से दिया मेडिकल कॉलेज को एंटी रैगिंग संस्थान बनाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमबीबीएस प्रशिक्षुओं का नया बैच 14 अक्तूबर को संस्थान में शामिल होने जा रहा है। इसी के मद्देनजर बैच 2023 के विद्यार्थियों ने रैली मार्च निकाला। इसमें संस्थान को रैगिंग मुक्त संस्थान बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई गई। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ने पहले एंटी रैगिंग सप्ताह मनाकर विद्यार्थियों को रैगिंग के खिलाफ जागरूक किया। उसके बाद पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, स्किट प्रस्तुति, कविताओं के माध्यम से एंटी रैगिंग के बारे में बताया गया। प्राचार्य डॉ. रमेश भारती और मनोचिकित्सा विभाग के शिक्षकों ने कहा कि रैगिंग एक बुरी प्रथा है और इसके विनाशकारी परिणाम होते हैं। प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि रैगिंग एक कुप्रथा है जो छात्रों की जान ले सकती है। हजारों छात्रों का कॅरिअर बर्बाद कर सकती है और कई छात्रों को अवसाद में डाल सकती है। प्राचार्य ने कहा कि यह संस्थान जीरो रैगिंग संस्थान है और रैगिंग के प्रति जीरो टॉलरेंस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें