बढेड़ा में पंचायत प्रधान से लोगों की समस्याएं जानते राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर।
- फोटो : Hamirpur-HP
कांगू (हमीरपुर)। राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने बुधवार को अपनी गृह पंचायत बढेड़ा का दौरा किया और महिला मंडल के सदस्यों समेत लोगों से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को सुना। सांसद ने बताया कि उनका उद्देश्य अपनी पंचायत के लोगों की समस्याओं को ढूंढ कर उनका हल निकालना है। जो भी समस्याएं आ रही हैं, उनका चरणबद्ध तरीके से हल किया जाएगा। उनके साथ पूर्व चेयरमैन व प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रघुवीर सिंह ठाकुर, पंचायत प्रधान बढेड़ा राजेश शर्मा, उपप्रधान बढेड़ा राजेश कुमार व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा उपस्थित रहे।
राज्यसभा सांसद बनने के उपरांत डॉ. सिकंदर ने पहली बार ग्राम पंचायत बढेड़ा का दौरा किया व समस्याओं को जाना। सांसद ने पंचायत प्रधान राजेश शर्मा सहित पंचायत की टीम के साथ भी पंचायत कार्यों को लेकर चर्चा की। सांसद ने अपनी गृह पंचायत बढेड़ा को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया है और पंचायत बढेड़ा को मॉडल पंचायत बनाने का सपना संजोया है। सांसद के दौरे के बाद लोगों को भी क्षेत्र के विकास की उम्मीद जगी है।
लोगों ने उनके समक्ष तीन हैंडपंप, एक सामुदायिक भवन, एक खेल का मैदान, दो स्थानों पर फव्वारे और शहीद संजय के गेट के पास शहीद स्मारक भवन, 60 सोलर लाइटें, ओवर हेड टैंक, पानी की लाइनों को बड़ा करना आदि मांगों को रखा। सांसद ने इन कार्यों के लिए शीघ्र उचित धन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। महिला मंडल जमनवाहल की प्रधान और सदस्यों ने सांसद का पंचायत की समस्याएं सुनने के लिए आभार व्यक्त किया।