फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमाह का दाना छोटा, पकने में भी देरी

Mon, 06 Jun 2016 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
राजमा - फोटो : demo pics
विज्ञापन
सस्ते राशन की दुकानों में उपभोक्ताओं को घटिया किस्म का राजमाह मिल रहा है। राजमाह का आकार छोटा और पकने में देरी से गृहणियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डिपुओं में राजमाह की गुणवत्ता सही न होने से उपभोक्ता बाजार से महंगे राजमाह खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


लोग खाद्य आपूर्ति निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। हमीरपुर में सिविल सप्लाई कार्पोरेशन जिला भर के 133562 राशनकार्ड धारकों को घटिया किस्म का राजमाह मुहैया करवा रहा है।

उपभोक्ता सुरेश कुमार, नवीन कुमार, दीपक, सुलोचना देवी, प्रकाशो देवी, सुनील कुमार का कहना है कि सस्ते राशन की दुकानों में उपभोक्ताओं को घटिया राजमाह दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजमाह की दाल उपभोक्ताओं को करीब 40 रुपये प्रति किलो दी जा रही है, लेकिन राजमाह का आकार काफी छोटा है। राजमाह में कंकर की भी शिकायत आ रही है। ऐसे में लोगों को बाजार से 150 से 200 रुपये प्रति किलो राजमाह खरीदना पउ़ रहा है।

लोगों ने मांग की है कि डिपुओं में बेहतर क्वालिटी का राजमाह दिया जाए। खाद्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके सूद का कहना है कि सभी दालें सही दी जा रही हैं। अगर उपभोक्ताओं की शिकायत है तो इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें