हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में ओपन जिला स्तरीय टेबल टैनिस प्रतियोगिता में विजेता छात्रा क
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में जिलास्तरीय ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके शुभारंभ पर राजकीय महाविद्यालय मझीण के प्राचार्य डॉ. चंदन भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जिलास्तरीय ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-11 से लेकर अंडर 19 वर्ग के 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में अंडर-11 के छात्र वर्ग में शौर्य ने प्रथम स्थान और मेमोस ने द्वितीय, अंडर-13 छात्रा वर्ग में रचावादी प्रथम, आयशा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-15 वर्ग में अक्षर प्रथम, विशेष ने द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में वंशिका प्रथम और श्रेयसी द्वितीय, अंडर-17 छात्र वर्ग में अंशुल ने प्रथम, विशेष द्वितीय, छात्रा वर्ग में आरसी प्रथम, युग रत्न द्वितीय, अंडर-19 छात्र वर्ग में अनुभव प्रथम, सौम्य द्वितीय और छात्रा वर्ग में भाविका प्रथम, मीमांसा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सीनियर पुरुष वर्ग में राजीव दत्ता प्रथम, आशुतोष द्वितीय, सीनियर महिला वर्ग में मीमांसा प्रथम, भाविका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने टेबल टेनिस एसोसिएशन हमीरपुर को 11,000 रुपये सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर टेबल टेनिस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पंकज लखनपाल, सचिव विशाल ढटवलिया, पूजा ढटवलिया, भानु पराशर, अश्विनी कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
(समाचार: बवीता चंदेल)