फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप साबित करें राजेंद्र राणा, नहीं तो करवाएंगे एफआईआर : सुमन

Thu, 06 Aug 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष सुमन भारती ने भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा कि राणा के खिलाफ एफआईआर करवाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

सुमन भारती ने कहा कि बस स्टैंड हमीरपुर के निर्माण को लेकर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप तथ्यहीन हैं। उन्होंने राजेंद्र राणा को 15 दिन के भीतर आरोपों को साबित करने और दस्तावेज सार्वजनिक करने की चुनौती दी। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही।
उन्होंने कहा कि हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज, बस स्टैंड और इंडोर स्टेडियम जैसे विकास कार्यों का विरोध किया जा रहा है। बस स्टैंड निर्माण के टेंडर नियमों के तहत हुए हैं और इसकी जांच केंद्र सरकार की एजेंसियों से भी करवाई जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने सदर विधायक की ओर से सड़कों की बदहाली के आरोपों पर भी सवाल उठाए और मसयाणा से कुढार सड़क निर्माण तथा खटवी में शुक्कर खड्ड पर बने पुल की गुणवत्ता की जांच की मांग की।

प्राचार्य को एक्सटेंशन के हक में नहीं हूं : वर्मा
प्रेसवार्ता में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में शिफ्टिंग में देरी के सवाल पर कांग्रेस नेता डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि वह मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्राचार्य को सेवा विस्तार देने के हक में नहीं है। मेडिकल कॉलेज में पर्ची बनाने में मरीजों को दिक्कत पेश आ रही है और सीटी स्कैन मशीन खराब है। इस अव्यवस्था की पूरी जानकारी है, लेकिन मुख्यमंत्री सुक्खू मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने 25 करोड़ की थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन को वहां पर लगाया और फर्नीचर भी नए कैंपस में लगना शुरू हो गया है। उम्मीद है कि जल्द ही शिफ्टिंग के साथ यहां पर अत्याआधुनिक तकनीक की उपचार की सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें