फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राज कुमार बने पेंशनर्स खंड इकाई बिझड़ी के महासचिव

Sat, 18 Apr 2026 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हिम आंचल पेंशनर्स संघ की खंड इकाई बिझड़ी की बैठक में संबोधित करते हुए वक्ता। स्रोत इकाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिझड़ी/मैहरे (हमीरपुर)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ की खंड इकाई बिझड़ी की बैठक शुक्रवार को मैहरे में स्थित एक निजी पैलेस में खंड प्रधान नरेंद्र बन्याल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन महासचिव तोता राम जंजुआ ने किया।
बैठक में खंड में रिक्त महासचिव के पद को भरने को खंड प्रधान ने प्रस्ताव रखा। राज कुमार चौधरी को सर्वसहमति से सत्र 2025-27 की शेष अवधि के लिए निर्विरोध महासचिव चुना। बैठक में संघ सदस्य सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक दलीप सिंह निवासी चकमोह और रत्न चन्द निवासी मनसही के निधन पर दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया। वक्ताओं ने जनवरी 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त श्रेणी चार के पेंशनरों को पेंशन संशोधन की बकाया राशि व ग्रेच्युटी, लीव-इनकैशमेंट की संशोधित बकाया राशि का भुगतान, महंगाई भत्ता की देय चार किस्तें जारी न करने और चिकित्सा बिलों का भुगतान न होने पर रोष जताया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम ने पेंशनरों की लंबित मांगों के संबंध में प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा उठाए गए प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में बालकृष्ण जसवाल, जगन्नाथ, रिखी राम, पुरुषोत्तम चंद, सुरेश कुमार, मोहिंद्र सिंह, के सी सोनी, राम कृष्ण, हरबंस लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें