फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बरसात सिर पर, तैयारी अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नए शॉपिंग कांप्लेक्स में पिछली बरसात में घुसा था पानी
विज्ञापन


एक साल के बाद भी कोई प्रबंध नहीं, बढ़ेेगी परेशानी

प्रशासन ने किया था सुधारों का दावा, सब हवा हवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर के सामने बनाए गए नए शॉपिंग कांप्लेक्स में आज तक बारिश के पानी से बचाव के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। इस वर्ष भी बरसात सिर पर है और नगर परिषद ने अभी तक कोई कार्य नहीं किया है। गत वर्ष यहां पर बरसात के दिनों पानी और मलबा घुस गया था। इससे दुकानदारों को खासा नुकसान हुआ था। ऐसे में तब नगर परिषद ने कहा था कि यहां पर लेंटर पर छज्जों को बढ़ाया जाएगा ताकि बारिश का पानी दुकानों के अंदर न जाए। आज तक यहां पर कोई कार्य नहीं किया गया। यहां पर लेंटर के आगे छज्जे नहीं बनाए गए हैं। बारिश का पानी दुकानों के अंदर घुसता है और दुकानदारों का नुकसान होता है। इस नए शॉपिंग कांप्लेक्स में करीब दो दर्जन दुकानदार शिफ्ट किए गए हैं लेकिन आज तक यहां पर बारिश के पानी से बचाव के लिए कोई कार्य नहीं किया गया। दुकानदारों का कहना है यहां पर बारिश से बचाव के लिए कार्य करना तो दूर एक शौचालय तक नहीं है। इससे दुकानदार खासे परेशान होते हैं। प्रशासन ने यहां पर बचाव के लिए कार्य करने का दावा किया था लेेकिन ये सब बातें हवाई बनकर रह गईं।



क्या कहते हैं दुकानदार

पिछली बरसात में भी छज्जों से पानी दुकान के अंदर घुस गया था। दीवारों पर भी सीलन आ जाती है और बदबू आती है। इससे बार-बार पेंट करवाना पड़ता है।

विजय, दुकानदार।



यहां पर छत के साथ फ्लोर से भी पानी आ जाता है क्योंकि जब कभी अधिक बारिश हो जाती है तो कांप्लेक्स की धरातल और ग्राउंड की धरातल एक बराबर आ जाती है और अधिक पानी होने पर पानी दुकानों के अंदर तक घुस जाता है।
विज्ञापन


विक्रांत, दुकानदार।


कोट
एसडीएम हमीरपुर मुनीष कुमार सोनी ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इस विषय पर दुकानदारों की ओर से शिकायत फिलहाल नहीं मिली है।



यहां पर पिछली बरसात में खासी परेशानी हुई थी। अब इस वर्ष भी बरसात आ गई है लेकिन अभी तक बचाव के लिए कोई कार्य नहीं किया गया। इससे परेशानी होती है। वहीं, यहां पर एक शौचालय तक नहीं बनाया गया है। इसे दुकानदारों और ग्राहकों भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन


विपन, दुकानदार।



इस कांप्लेक्स में रोजाना सैकड़ों ग्राहक आते हैं। इतने बड़े भवन में छज्जे नहीं बनाए गए। अब इसका खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। बरसात में पानी के कारण सामान खराब हो जाता है।

नरपत शर्मा, दुकानदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें