फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारिश ने दुकानदाराें की उम्मीदों पर फेरा पानी

Fri, 20 Mar 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर मेले में बारिश के दौरान खाली पड़ी दुकानें। संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। होली मेले में पहली बार ठेकेदारी प्रथा से प्लाटों की महंगी खरीदारी और मंदी की मार के साथ खराब मौसम ने दुकानदारों के अच्छे कारोबार के सपने को करारा झटका दिया है। हर तरफ से पड़ रही मार के कारण कई दुकानदार मेले में कारोबार करने को लेकर तौबा करने लगे हैं।
विज्ञापन

मेले में मूसलाधार बारिश में दुकानदारों के लिए आफत खड़ी कर दी है। पहली बार ऐसी मंदी देखने को मिल रही है, जिससे उम्मीदों पर पानी फिर गया है। दुकानदारों को उम्मीद थी कि बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं समाप्त होने के बाद मेले में रौनक बढ़ेगी, लेकिन रविवार से खराब मौसम ने दुकानदारों को परेशान कर दिया है।
हालांकि शनिवार और रविवार को उमड़ी भीड़ ने दुकानदारों के चेहरों पर थोड़ी मुस्कान ला दी थी, लेकिन रविवार को ही मौसम खराब होने के कारण उम्मीद के अनुसार कारोबार नहीं हो पाया।
विज्ञापन

सोमवार को पूरा दिन जोरदार मूसलाधार बारिश के कारण दुकानदारों को खाली समय बिताना पड़ा। सुबह से ही बारिश के कारण मेला ग्राउंड पानी से भर गया तथा दुकानदार पूरा दिन अपनी दुकानों के समान को बारिश से बचाने को लेकर कसरत करते रहे।
वीरवार को भी खराब मौसम से दुकानदारों के लिए परेशानी पैदा हो गई है। वहीं, खराब मौसम के चलते आई हुई जनता भी मेला ग्राउंड में घूमने से कतराती नजर आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें