फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर के केनरा बैंक के एटीएम में घुसा कक्कड़

विज्ञापन
सुजानपुर में कक्कड़ को जंगल में छोड़ते वन विभाग के कर्मचारी।(संवाद)
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। जंगल से एक कक्कड़ का बच्चा भागते हुए शनिवार देर शाम सुजानपुर शहर में पहुंच गया। लोगों के बीच अपने आप को असहाय देख कक्कड़ सुजानपुर में केनरा बैंक की ब्रांच में लगे एटीएम में सुरक्षित जाकर बैठ गया। इस बात की सूचना जब स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने एटीएम के दरवाजे को बंद करके उसे कब्जे में लिया और उसके बाद वन विभाग की टीम को सूचित किया।
विज्ञापन



सुजानपुर से वनरक्षक अरुण बाला ने मौके पर पहुंचकर चोटिल कक्कड़ को प्रथम उपचार देने के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वनरक्षक अरुण बाला ने कहा शनिवार शाम करीब शाम पांच बजे इस संदर्भ में सूचना मिली थी कि एक कक्कड़ का बच्चा कहीं से भागता हुआ शहर में पहुंच गया है। कक्कड़ के बच्चे को मामूली चोटें आई थीं। उसे प्रथम उपचार देने के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें