फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में तैयार होगी राहू और निरगल प्रजाति की मछलियां

Fri, 13 Oct 2023 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के मत्स्य विभाग ने रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत ब्यास नदी और इसकी सहायक खड्डों में पहली बार 2.40 लाख मत्स्य बीज डाला है। इसमें राहू और निरगल प्रजाति की मछलियां शामिल हैं। जिले की चार नदियों ब्यास, सीर खड्ड, मान खड्ड और कुनाह खड्ड में इन मछलियों का बीज डाला गया है। इस दौरान भोरंज क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। इन दो प्रजातियों के मछली बीज का संग्रहण मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक (पालमपुर) जय सिंह, जिला मंडी की सहायक निदेशक नीतू सिंह (पर्यवेक्षक) व जिला हमीरपुर के वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी अजय कुलदीप सिंह की देखरेख में किया गया। इसका मकसद सहायक नदियों में मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना है। इससे मछुआरों को अधिक लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन



यह संग्रहण प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के घटक रिवर रैचिंग प्रोग्राम के तहत किया गया। जिला हमीरपुर के वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी अजय कुलदीप ने बताया कि इस योजना का मकसद मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देना है। बुधवार शाम एक नदी और तीन खड्डों में एक ही दिन 2,40,000 राहू और निरगल मछली का बीज डाला गया। कुनाह खड्ड में रंगस के पास 67,000 हजार मछली का बीज डाला गया। इसके बाद दूसरे चरण में ब्यास नदी में नादौन के पास 1,11000 मछली बीज को डाला गया।
तीसरे चरण में मान खड्ड में 5,000 मछली बीज डाला गया। अंतिम चरण में सीर खड्ड की सहायक नदी में चाहब के पास 12,000 मछली बीज डाला गया। इस अवसर पर कलूर पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर और गसोता मंदिर कमेटी के चेयरमैन दुनी चंद शर्मा व कई ग्रामीण इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




संपादित: देश राज अत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें