फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शास्त्री बैचवाइज भर्ती पर सवाल, सुबह प्रक्रिया शुरू, दोपहर को रोकने के आदेश

विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय मे शास्त्री अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती के लिए साक्षात्कार प्
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को आयोजित शास्त्री बैचवाइज भर्ती की साक्षात्कार प्रक्रिया रोक दी गई। दो दिवसीय साक्षात्कार प्रक्रिया के प्रथम दिन शुक्रवार को जिलेभर से 191 अभ्यर्थी साक्षात्कार प्रक्रिया में अपने दस्तावेजों को लेकर पहुंचे, लेकिन साक्षात्कार प्रक्रिया बीच में स्थगित होने से अभ्यर्थी को काफी निराशा मिली। कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से 492 पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन शिक्षा निदेशालय से दोपहर बाद निर्देश जारी होने से प्रक्रिया को बीच में रोक दिया गया।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय से जारी पत्र में लिखा गया है कि प्रशासनिक कारणों से भर्ती प्रक्रिया को स्थगित किया है। वहीं, आगामी निर्देशों तक भर्ती प्रक्रिया आयोजित नहीं की जाएगी। साक्षात्कार प्रक्रिया के स्थगित होने अभ्यर्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की ओर से जिलेभर के विभिन्न रोजगार कार्यालयों से प्राप्त सूची के अनुसार सभी पात्र उम्मीदवारों को कॉल लेटर भेज दिए गए थे। जबकि साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन वेबसाइट पर जानकारी प्रदान की गई थी, लेकिन साक्षात्कार प्रक्रिया में पहुंचने के बाद अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के स्थगित होने की जानकारी मिली जिससे उन्हें काफी दिक्कत झेलनी पड़ी।

शिक्षा निदेशालय के आदेशों पर स्थगन
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर अशोक कुमार ने कहा शिक्षा निदेशालय के आदेशों के अनुसार साक्षात्कार प्रक्रिया को स्थगित किया गया है। साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया गया है। आगामी तिथि तय होने के बाद उनकी सूची शिक्षा निदेशालय भेज दी जाएगी।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय मे शास्त्री अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती के लिए साक्षात्कार प्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें