पुलिस चौकी टौणीदेवी के अंतर्गत बराड़ा में एक व्यक्ति ने दंपति की पिटाई कर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रकाश चंद पुत्र दीना नाथ निवासी बराड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार को शाम करीब पौने 6 बजे वह और उसकी पत्नी अपने आंगन में गड्ढा खोद रहे थे, तो गांव का देशराज और उसकी पत्नी आंगन में आए और दोनों के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। एसपी अजय बौद्ध ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।