फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भालू के हमले में उतराला का पंजाब सिंह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा )। उपमंडल के तहत उतराला के समीपवर्ती नैन गांव में भालू के हमले में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार है। पीड़ित की पहचान पंजाब सिंह (पुत्र केहर सिंह), निवासी गांव करोट के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पंजाब सिंह नैन गांव के पास अपने किसी कार्य से जा रहे थे कि अचानक झाड़ियों से निकलकर एक जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले में पंजाब सिंह को काफी चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और भालू को भगाया। ग्रामीणों ने घायल पंजाब सिंह को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां पर वह उपचाराधीन हैं। घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू को पकड़ने की गुहार लगाई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। इसके बारे में रेंज ऑफिसर दीपक ठाकुर ने बताया कि नियमों के तहत घायल को राहत राशि दी जाएगी और भालू को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आगे से ऐसी कोई घटना घटित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें