फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की लाल बत्ती जनता उतारेगी : अग्निहोत्री

Sun, 16 Apr 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
लालबत्ती - फोटो : logo
विज्ञापन
विधायक विजय अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार कोरी घोषणाएं कर रही है। आगामी चुनावों में कांग्रेस की हार तय है। इसलिए कांग्रेसी नेता अपनी लाल बत्ती उतारने में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि साढ़े चार साल तक इस सरकार ने हर वर्ग के हितों को अनदेखा कर सत्ता सुख भोगा। अब सरकार बिना बजट प्रावधान किए जनता को गुमराह करने के लिए चुनावी स्टंट मार रही है।

उन्होंने कहा कि भोरंज उपचुनाव में कांग्रेस को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की पैठ का पता चल गया है। कांग्रेस के हारे नकारे लोग धूमल के विरुद्ध अनापशनाप बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि थोड़े ही समय बाद प्रदेश की जनता कांग्रेस नेताओं की बत्तियां उतारने वाली है। साढ़े चार साल तक बत्ती के धौंस में चलने वाले कांग्रेस नेताओं को अब बत्तियां उतारने की क्या जरूरत पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें