फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के सभी वार्डों में सार्वजनिक शौचालयों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
नगर परिषद हमीरपुर के कार्यालय के साथ होर्डिंग से बंद किया गया सार्वजनिक शौचालय। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग में सुधार करने के लिए नगर परिषद हमीरपुर ने कवायद शुरू कर दी है। प्रथम चरण में शहरभर के 11 वार्डों में सार्वजनिक शौचालयों का मरम्मत कार्य और नए शौचालयों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। मरम्मत और निर्माण कार्य के लिए नगर परिषद हमीरपुर ने 82 लाख रुपये का टेंडर आवंटित कर दिया है। एक सप्ताह के भीतर सभी वार्डों में शौचालयों की मरम्मत एवं मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और वार्ड नंबर आठ के पार्क के साथ नए शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा, ताकि बाजार में आने जाने वाले लोगों को शौचालय जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

वर्तमान में शहर के सार्वजनिक शौचालयों की हालत खस्ता बनी हुई है। शहर में स्थित कुछेक शौचालयों पर ताले लटके हुए हैं। इससे बाजार में दुकानदारों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों बलदेव, राकेश, राजीव, पुनीत राणा, मुन्ना सिंह, प्रतीक मिश्रा आदि ने कहा कि शहर के शौचालयों की खस्ताहाल स्थिति के कारण ही शहर की स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग गिरी है। अब सफाई व्यवस्था और शौचालयों की मरम्मत का अभियान शुरू किया गया है। इससे शहर की सफाई व्यवस्था की रैंकिंग में सुधार होगा। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में स्थित सार्वजनिक शौचालयों का मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इसके अतिरिक्त शहर में 55 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य चले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें