फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मशीन और डीप लर्निंग से मनोचिकित्सक को मिलेगी डिप्रेशन की रिपोर्ट

Mon, 07 Apr 2025 06:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
केआर मंगलम यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने तैयार किया सिस्टम
विज्ञापन

मशीन और डीप लर्निंग की मदद से वेब आधारित सिस्टम को किया गया है तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। केआर मंगलम यूनिवर्सिटी गुरुग्राम के कंप्यूटर साइंस विभाग की छात्राओं ने डिप्रेशन की मॉनिटरिंग के लिए सिस्टम ईजाद किया है। वेब आधारित यह सिस्टम डिप्रेशन के शुरुआती लक्षणों को पता लगाने में सक्षम होगा। डीप लर्निंग और मशीन लर्निंग तकनीक पर यह वेब एप्लीकेशन सिस्टम तैयार किया गया है। कंप्यूटर साइंस विभाग के तृतीय वर्ष के स्टूडेंट नैना शर्मा, खुशी माहेश्वरी और शैली शर्मा ने इस तकनीक को ईजाद किया है। इसे एनआईटी हमीरपुर में आयोजित हैकथॉन में पेश किया गया है।
इस सिस्टम से मनोचिकित्सकों और संगठनों को अवसाद के शुरुआती लक्षणों का पता लगाने में सहायता करने के लिए डिजाइन किया गया है। मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग के प्रयोग से रियल टाइम में यह सिस्टम भावनात्मक विश्लेषण इंटरनेट के जरिये करेगा। विद्यार्थियों ने इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन तैयार किया है। इस एप्लीकेशन को इस तरह से तैयार किया गया है कि इसमें यूजर की गोपनीयता बररकार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिस्टम ऑनलाइन प्लेटफार्म पर यूजर के व्यवहार के आधार पर अवसाद के स्तर की भविष्यवाणी करने में सक्षम होगा। खास बात यह है कि डेटा हैंडलिंग और उपयोगकर्ता की गोपनीयता भी इस सिस्टम के प्रयोग से बनी रहेगी। इस वेबसाइट पर मनोचिकित्सक की सेवाएं मिलेंगी। आनलाइन समस्या को यूजर की ओर से बेवसाइट पर अपलोड करने के बाद मनोचिकित्सक को यह डाटा उपलब्ध हो जाएगा। मॉनिटरिंग सिस्टम डिप्रेशन की मशीन और डीप लर्निंग के जरिये रिपोर्ट ऑनलाइन मोड में तैयार करेगा और उसके आधार पर मनोचिकित्सक आसानी से यूजर को परामर्श दे सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें