फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी सेवाएं तत्परता और गुणवत्ता के साथ पहुंचाएं : बैरवा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला सुशासन सूचकांक की समीक्षा बैठक का आयोजन शुक्रवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकार की ओर से प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाएं आम जनता तक तत्परता के साथ पहुंचनी चाहिए और इनकी गुणवत्ता भी उच्च स्तर की होनी चाहिए।
विज्ञापन


वर्ष 2022 की जिला सुशासन सूचकांक रिपोर्ट में जिला हमीरपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया है। अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा एवं टीम वर्क के कारण ही यह संभव हुआ है। उपायुक्त ने कहा कि सुशासन और विकास के विभिन्न मानकों के आधार पर होने वाली इस रैंकिंग में अगली बार पहला स्थान हासिल करने के लिए संबंधित अधिकारी सभी मानकों में 100 फीसदी अंक हासिल करने के लिए कार्य करें। विभिन्न मानकों में जिला की उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि मनरेगा, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न आंकड़ों की अपडेशन, ई-चालान, ई-ऑफिस तथा कुछ अन्य मानकों में अभी सुधार की गुंजाइश है। संबंधित अधिकारी इस दिशा में तेजी से कार्य करें। आगामी रिपोर्ट में सरकार जिलों की रैंकिंग के लिए कुछ और नए मानक भी शामिल कर सकती है। इसके लिए भी अधिकारी पूरी तैयारी रखें। अगर किसी विभाग को सर्विस डिलीवरी से संबंधित कोई समस्या आ रही है या इंफ्रास्ट्रक्चर में कोई कमी है तो वे तुरंत जिला प्रशासन को अवगत करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें