फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धौलासिद्ध प्रोजेक्ट में नई श्रम संहिताओं के विरोध में प्रतियां फूंक किया प्रदर्शन

Mon, 24 Nov 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मांगों को लेकर धौलासिद्ध प्रोजेक्ट में प्रदर्शन करते मजदूर व सीटू कार्यकर्ता। स्रोत संघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन(हमीरपुर)। सीटू ने केंद्र सरकार की ओर से नई श्रम संहिताओं को लागू करने का कड़ा विरोध किया है। रविवार को सीटू कार्यकर्ताओं ने धौलासिद्ध प्रोजेक्ट के मजदूरों के साथ श्रम संहिताओं की प्रतियां जलाने के साथ नारेबाजी भी की।
सीटू जिला कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि मोदी सरकार पिछले छह सालों से इन मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं को लागू करने का प्रयास कर रही थी, जिसका देश की सभी ट्रेड यूनियन विरोध कर रही हैं। इन श्रम संहिताओं को कॉर्पोरेट के लिए बनाया गया है और ये देश के मजदूरों को गुलामी में धकेलने के मकसद से ही बनाई गई हैं।
विज्ञापन

इनके लागू होने से मालिकों की ओर से मजदूरों को समय पर वेतन न देने के दंडात्मक प्रावधानों को ही समाप्त कर दिया गया है। अगर मजदूर मांगों को लेकर आवाज उठाते हैं, तो उसके लिए जुर्माने और सजा का प्रावधान किया गया है। मजदूरों के यूनियन बनाने के अधिकार को बेहद ही कमजोर कर दिया गया है, जिसका मजदूर संगठन विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में 26 नवंबर को हमीरपुर में भी प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में धौलासिद्ध प्रोजेक्ट इकाई के सचिव नवीन कुमार सहित अन्य मजूदर शामिल रहे।

मांगों को लेकर धौलासिद्ध प्रोजेक्ट में प्रदर्शन करते मजदूर व सीटू कार्यकर्ता। स्रोत संघ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें