सचित्र
अवाहदेवी (हमीरपुर)। अवाहदेवी मंदिर कमेटी का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को सांसद अनुराग सिंह ठाकुर से उनके निवास समीरपुर में मिला। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रधान बक्शी राम गुलेरिया, प्रधान रमेश चंद गुलेरिया सहित समस्त मंदिर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लिफ्ट व उसके साथ लगने वाले डंगे आदि का निर्माण कार्य करवाने की मांग रखी। सदस्यों ने कहा कि बुजुर्गों, दिव्यांगजनों व गर्भवती महिलाओं को मंदिर तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यदि मंदिर में लिफ्ट सुविधा उपलब्ध हो जाती है, तो श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी और मंदिर परिसर की सुविधाओं में और वृद्धि होगी। सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस प्रस्ताव को प्राथमिकता से देखा जाएगा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। संवाद