फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 से बढ़ाकर 50 फीसदी हो पदोन्नति कोटा : समिति

Sat, 14 Jan 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति (एलडीआर) की राज्य स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष जयसिंह राणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष कुशाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक में एलडीआर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष कुशाल शर्मा ने कहा कि एलडीआर नीति छोटे कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए अच्छी नीति है लेकिन इसमें संशोधन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नीति के तहत कुल 30 फीसदी पदोन्नति वार्षिक तौर से कर्मचारियों को देने का प्रावधान है।

इसमें से 10 फीसदी वरिष्ठता और 20 फीसदी विभागीय परीक्षा के माध्यम से दी जाती है। उन्होंने कहा कि इसमें सबसे बड़ी खामी 20 फीसदी पदोन्नति कोटे (विभागीय परीक्षा के माध्यम) में है।
विज्ञापन


संघ ने सरकार से मांग की है कि एलडीआर के तहत पदोन्नति कोटे को 30 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी किया जाए। इसमें 30 फीसदी वरिष्ठता के आधार और 20 फीसदी विभागीय परीक्षा के आधार पर किया जाए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा ताकि कर्मचारियों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जा सके। इस मौके पर बैठक में जय सिंह, विजय कुमार, राजपाल, युधिष्ठिर, फकीर चंद, निहाल चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें