फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र जारी की जाए पदोन्नति सूची : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला संघ ने मांग की है कि टीजीटी से प्रवक्ता पदोन्नति सूची को लेकर शिक्षा विभाग शीघ्र डीपीसी प्रक्रिया पूर्ण करे। 29 फरवरी तक पदोन्नति सूची को जारी किया जाए। अगर इस बार भी विभाग ऐसे ही विलंब करेगा तो आचार संहिता लग जाएगी और टीजीटी की प्रमोशन फिर से लटक जाएगी। शिक्षक आठ माह से इस सूची के जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं और कई पात्र शिक्षक बिना पदोन्नति इस अवधि में सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। इसके बारे में राजकीय टीजीटी कला संघ ने एक मांग पत्र मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव को भेजा है।
विज्ञापन

संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, प्रदेश महासचिव विजय हीर, प्रदेश प्रवक्ता संजय ठाकुर, दुनी चंद, सोहन सिंगटा, सुरेश कुमार, रणवीर तोमर, सागर चंदेल, संजय वर्मा, विजय बरवाल, सुभाष भारती, राकेश चौधरी, पवन धीमान, कुलबीर सिंह, यशपाल सिंह, जरनैल सिंह, रामकृष्ण, मोहिंद्र ठाकुर, रमेश अत्री, अमित छाबड़ा आदि ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले लंबित पदोन्नति और भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करनी चाहिए। टीजीटी से लेक्चरर प्रमोशन सूची जारी नहीं की जा रही है और बैच आधारित टीजीटी और जेबीटी भर्ती सूचियां भी अब तक जारी नहीं हो सकी हैं। प्रदेश सरकार तबादलों से प्रतिबंध अविलंब हटाए। आचार संहिता लागू होने से पहले सामान्य तबादले और लंबित पदोन्नति प्रक्रियाएं पूरी की जानी चाहिए। तबादलों से प्रतिबंध हटाने के लिए संघ की ओर से भेजी अपील को प्रदेश मुख्य सचिव ने कार्मिक विभाग सचिव को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें