फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आज से हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश में चिकित्सकों की पेनडाउन हड़ताल 20 फरवरी से शुरू हो जाएगी। हड़ताल के दौरान डॉक्टर सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक मरीजों का चेकअप नहीं कर पाएंगे। वे केवल आपातकालीन सेवा में ही कार्य करेंगे। प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष राकेश राणा और महासचिव डॉ. विक्रम ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें सभी जिलों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में हमीरपुर के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा, महासचिव डॉ. वेंकटेश्वर राणौत, कोषाध्यक्ष डॉ. पंकज पठानिया, प्रदेश सचिव डॉ. मोहित डोगरा ने भी हिस्सा लिया है।
डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ एक सप्ताह बीत जाने के उपरांत भी चर्चा (मिनट्स आफ मीटिंग) के बारे में नहीं बताया गया। राज्य केंद्रीय कार्यकारिणी के साथ चर्चा करने के बाद फैसला लिया गया कि 20 फरवरी से प्रदेशभर के डॉक्टर अपनी मांगों को मनवाने के लिए पेनडाउन स्ट्राइक शुरू करेंगे। इस दौरान आपातकाल सेवाओं को प्रभावित नहीं किया जाएगा। संघ की मांगों के लिए समितियां बनाने की बात की गई है लेकिन जो समितियां बनाई गई हैं, डेढ़ वर्ष से विभागीय प्रमोशन कमेटी अधिकारी की पदोन्नति करने में असफल रही हैं। ऑनलाइन माध्यम से एससीआर ली जा सकती है, इसके बाद भी डीपीसी के माध्यम से आज तक डीपीसी की पदोन्नति नहीं हो पाई है। रोजगार का इंतजार कर रहे चिकित्सक भी विभाग के सुस्त रवैये के चलते शिकार बनते जा रहे हैं। चिकित्सकों की वरिष्ठता सूची बनाने के लिए कमेटी गठित की गई थी लेकिन आठ वर्ष पूरा होने के उपरांत भी कोई वरिष्ठता सूची नहीं बन पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें