भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय टीजीटी संघ ने प्रदेश में लंबित शिक्षकों की पदोन्नति फाइलों को दीपावली से पहले जारी करने की मांग उठाई है। संघ के प्रदेश महासचिव विजय हीर ने बताया कि लगभग 2035 शिक्षकों की पदोन्नति फाइलें लंबे समय से लंबित हैं। टीजीटी से हेडमास्टर पदोन्नति के लिए लगभग 270 शिक्षकों की डीपीसी ढाई माह पूर्व पूरी हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार टीजीटी से प्रवक्ता पदोन्नति की प्रक्रिया 14 अक्तूबर तक पूरी करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक सूची जारी नहीं हुई है। इसके अलावा 850 प्रिंसिपल पदों की फाइलें जुलाई 2025 से लोक सेवा आयोग में लंबित हैं। हेडमास्टर से प्रिंसिपल पदोन्नति के लिए नए आवेदन 15 अक्तूबर तक मांगे गए हैं। संघ ने शिक्षकों के लंबित 16 प्रतिशत डीए, वेतन आयोग एरियर और महंगाई भत्ते का भुगतान भी तुरंत करने की मांग की है।