हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मंगलवार को विश्व एड्स दिवस पर वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इकाई अध्यक्ष दीक्षित धलारिया ने कहा कि विश्व एड्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से एड्स के प्रति अपने वक्तव्य रखते हुए एड्स विषय पर गहन चर्चा की। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज डोगरा ने कहा कि जागरूकता ही एड्स का सबसे बड़ा इलाज है। विश्व एड्स दिवस को मनाने का उद्देश्य भी इसके प्रति जागरूकता को समाज में जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि भारत में एड्स बड़ी तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में तेजी से फैलते एड्स का बडा कारण इंजेक्शन के माध्यम से नशा करना भी है। युवाओं को नशे को त्याग कर समाज में एड्स के प्रति जागरूकता लानी होगी। इस कार्यक्रम में सारिका शर्मा, करन ठाकुर, कोमल शर्मा और रिया चौहान ने अपने विचार रखे।