फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क पहने स्कू टर चालक का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (नादौन)। तहसीलदार गलोड़ मीना ठाकुर ने मंगलवार को बुधवीं चौक से हटली तक गलोड़ बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आधे अधूरे मास्क पहनने वालों को पूरा मास्क पहनने की हिदायत दी। उनके साथ गलोड़ चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार, हैड कांस्टेबल राजेश कुमार मौजूद रहे। इस दौरान स्कूटर चालक का बिना मास्क के एक हजार रुपये का चालान किया गया। बाजार में बस का इंतजार कर रही बिना मास्क वृद्धा को तहसीलदार ने दुकान से मास्क खरीदकर स्वयं पहनाया तथा भविष्य में मास्क पहनने की सलाह दी। इस दौरान पीएनबी शाखा का भी निरीक्षण किया गया। गलोड़ बाजार में शनिवार को तीन मिठाई की दुकानों में कोरोना के केस आने के बाद लोग सहमे हुए हैं। इसलिए लोग मास्क का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं। बाजार कामेटी के उपप्रधान करनैल सिंह और सचिव रमेश कुमार ने तहसीलदार मीना ठाकुर से मिठाई की दुकानों के बारे में चर्चा की। तीन मिठाई की दुकानों में कोरोना केस आने के बाद संशय बना हुआ है कि मिठाई की दुकानों को कैसे सैनिटाइज किया जा सकता है। गलोड़ चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि बिना मास्क का एक चालान करके 1000 रुपये वसूल किए हैं। आधे अधूरे मास्क का पहनने वाले लोगों को पूरा मास्क पहनने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें