हमीरपुर महाविद्यालय में महिला दिवस पर आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेती महिला प्राध्यापक।
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें काॅलेज प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। प्रतियोगिता का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग ने किया। शूटिंग और गुब्बारा दौड़ प्रतियोगिताओं में प्राध्यापकों समेत गैर-अध्यापक कर्मचारियों ने भाग लिया।
शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन महिला दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। इसमें गुब्बारा दौड़ के वरिष्ठ वर्ग में प्रो. नीलम गुलेरिया प्रथम, प्रो. अल्पना शर्मा द्वितीय और माया देवी तृतीय स्थान पर रहीं। कनिष्ठ वर्ग में प्रो. संदेश प्रथम, प्रो. कनिका द्वितीय, प्रो. अपूर्वा तृतीय और शूटिंग प्रतियोगिता में प्रो. एनडी खन्ना, प्रो. सपना कुमारी, प्रो. नीरज, प्रो अंजना और प्रो. पूनम अंतिम चरण में पहुंचीं। इस मौके पर प्रो. अपूर्वा, प्रो. हर्षा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।