हमीरपुर। पीओ सेल हमीरपुर ने चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मनोज कुमार सूद निवासी मणिकर्ण चौक शामशी, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू के रूप में हुई। हमीरपुर कोर्ट ने 19 जुलाई 2024 को धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। पीओ सेल हमीरपुर ने तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपी को बुधवार को सैंज जिला कुल्लू से गिरफ्तार किया है। एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।