भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के जाहू खुर्द (डोहग) में रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जाहू खुर्द (डोहग) गांव से शुरू होकर सुलगवान, मुंडखर, मनोह और कड़ोहता तक पहुंची। वापस जाहू बाजार से होते हुए जाहू खुर्द (डोहग) में समाप्त हुई। इस दौरान आयोजक एवं सेवानिवृत्त केंद्र मुख्य शिक्षक वीर सिंह ने शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा और भजन कीर्तन किया। संवाद