फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
नादौन के ​शिव मंदिर से शोभा यात्रा निकालते  हुए राम भक्त।
विज्ञापन
नादौन। (हमीरपुर)। रामलीला कमेटी नादौन की ओर से समस्त शहरवासियों के सहयोग से सोमवार को पत्तन बाजार स्थित बड़े शिव मंदिर के निकट ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अयोध्या में श्रीराम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर यहां बड़ी स्क्रीन लगवाई गई थी। इसमें अयोध्या में चल रही गतिविधियों का प्रसारण किया गया था। पौराणिक श्रीराम मंदिर परिसर को रविवार को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इससे पहले सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे हवन यज्ञ और राम कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद शहर की विभिन्न कीर्तन मंडलियां और शहरवासियों ने राम भजन करते हुए पूरे शहर में राम परिवार की शोभायात्रा निकाली। पूरा शहर राम की भक्ति में डूबा नजर आया। इस आयोजन में समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने राजनीति से ऊपर उठकर सामूहिक तौर पर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें