हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत सोमवार को दो युवकों से 5.47 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने हमीरपुर की प्रतापगली में गश्त के दौरान दो व्यक्तियों के कब्जे से 5.47 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इसमें धानिस धवन निवासी जय मां लक्ष्मी एन्कलेव ब्लॉक सी अमृतसरी गेट फिरोजपुर पंजाब और राघव चावला मकान संख्या 248 वार्ड संख्या 20 बुछवारा मोहल्ला फिरोजपुर पंजाब को गिरफ्तार किया गया है। धानिस धवन पर पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वर्ष 2022 में भी उससे 10.17 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। वहीं आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 24 जनवरी तक पुलिस रिमांड मिली। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।