फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधंगल स्कूल के मेधावी नवाजे

Fri, 22 Jan 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय उच्च पाठशाला सुधंगल में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। मुख्यातिथि के तौर पर एसएमसी प्रधान निर्मला देवी ने शिरकत की।
विज्ञापन


मुख्याध्यापक अनूप शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यातिथि निर्मला देवी ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मुख्याध्यापक अनूप शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। बच्चों ने देशभक्ति गानों, लघु नाटिका और भंगड़ा, गिद्दा आदि कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमसी प्रधान निर्मला देवी ने कहा कि स्कूल ने अपने तौर पर प्रगति की है, जिसका श्रेय यहां के अध्यापकों को जाता है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को आधार मानकर सभी को ऐसी मेहनत और लग्न से पढ़ाई करनी चाहिए।

उन्होंने शुभम धीमान, सौरभ कौंडल, रजत कुमार, आदर्श कुमार, पल्लवी, सिमरन आदि बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें