गणतंत्र दिवस पर परेड के लिए चयनित सुजानपुर स्कूल का छात्र अध्यापकों के साथ। संवाद
सुजानपुर (हमीरपुर)। महाराजा संसार चंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर टिहरा के बारहवीं कक्षा के छात्र प्रियांशु शुक्ला का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य रीना शर्मा ने कहा कि प्रियांशु शुक्ला ने जिला ऊना में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के मेगा शिविर में भाग लिया।
अब प्रियांशु शुक्ला का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। वीरवार को स्कूल में छात्र को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के निदेशक नसीम राजा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी कुमार और शिवाली गुप्ता ने छात्र को सम्मानित किया।