फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में निजी कंपनी 28 को लेगी साक्षात्कार

Sun, 23 Mar 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। रोजगार उप कार्यालय नादौन में बद्दी की निजी कंपनी ने 30 पदों को भरने के लिए 28 मार्च को सुबह 10 बजे साक्षात्कार लेगी।
विज्ञापन

कंपनी की ओर से 30 पदों में से महिलाओं और पुरुषों के 15-15 पद भरे जाएंगे। पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं पास तथा आयु सीमा 18 से 27 वर्ष रखी गई है।
चयनित उम्मीदवारों को तीन महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी और ट्रेनिंग के दौरान 12,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
तीन माह के उपरांत 13,920 रुपये मासिक वेतन तथा 1500 रुपये उपस्थिति भत्ता एवं अन्य लाभ दिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार 28 मार्च को सुबह 10 बजे रोजगार उप कार्यालय नादौन में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन

किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत पात्र व्यक्ति भी हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अपने अन्य मूल प्रमाण पत्रों सहित निर्धारित समय एवं स्थान पर पहुंच कर साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए कंपनी के मोबाइल नंबर 8894723312 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें