फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 70 रूटों पर दौड़ेंगी निजी बसें, सरकारी बसों के नहीं बढ़ाए रूट

विज्ञापन
रविवार को बस अड्डा हमीरपुर में खड़ी बसें। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सोमवार से निजी बस ऑपरेटर करीब दो दर्जन रूट बढ़ाएंगे। ऐसे में जिले में लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। जबकि, परिवहन निगम ने रूट नहीं बढ़ाए हैं। पुराने 44 रूटों पर ही सोमवार को बसें दौड़ेंगी। निजी बस ऑपरेटरों ने सोमवार से कुछ रूटों पर बसें बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले निजी बस ऑपरेटर 45 के करीब रूटों पर बसें भेज रहे थे, लेकिन सोमवार से जिले में करीब 70 रूटों पर निजी बसें दौड़ेंगी। एचआरटीसी ने फिलहाल कोई रूट नहीं बढ़ाया है। सोमवार को रूट बढ़ाने या घटाने पर निगम प्रबंधन निर्णय ले सकता है।
विज्ञापन

उधर, रविवार को बसें न चलने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। रविवार को यात्रियों की भीड़ अधिक नहीं थी, लेकिन कई यात्री बस अड्डा हमीरपुर पर बसों के इंतजार में घंटों बैठे रहे। बसें न मिलने पर यात्रियों को निजी वाहन मंगवाने पड़े। रविवार को उन्हें टैक्सी सुविधा भी नहीं मिली। उधर, रविवार को बाजारों में भी सन्नाटा फैला रहा। लोग घरों में ही दुबके रहे। जरूरी चीजों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं।
निजी बस ऑपरेटर यूनियन के उपाध्यक्ष विजय ठाकुर ने कहा कि निजी बस ऑपरेटरों को घाटे में बसें चलाना पड़ रही हैं। वैसे सोमवार से 100 से अधिक रूटों पर बसें चलनी थी, लेकिन फिलहाल निजी बस ऑपरेटर घाटे के डर से करीब दो दर्जन ही रूट बढ़ा रहे हैं। ऐसे में जिले में 70 के करीब रूटों पर बसें चलेंगी। उधर, एचआरटीसी हमीरपुर के डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि रविवार को सवारियां नहीं होती हैं। इसलिए लोकल रूटों पर बसें नहीं भेजीं। आधा दर्जन अंतर जिला रूटों पर बसें गईं। जिनमें भी नाममात्र ही यात्री गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें