फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी में रविवार को निजी बस सेवा ठप, यात्री हो रहे परेशान

Mon, 06 Apr 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गडोला में बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
अवाहदेवी(हमीरपुर)। रविवार को अवाहदेवी में निजी बस सेवाएं ठप रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकांश रूटों पर बसें नहीं चलने के कारण लोगों को टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

अवाहदेवी से पट्टा रूट पर रविवार को बस सेवाओं की स्थिति बेहद सीमित रहती है। इस रूट पर सुबह 9 बजे शिमला के लिए एक बस और शाम 4:30 बजे दिल्ली के लिए एक बस ही उपलब्ध होती है। इसके अलावा पूरे दिन कोई बस सेवा नहीं चलती।
रविवार को निजी बसों के करीब 15 रूट प्रभावित रहते हैं। कोट लांगसां क्षेत्र की कल्पना देवी, काजल, रीना, रीतू देवी, अंबिका देवी और पिंकी सहित कई महिलाओं ने बताया कि उन्हें बस्सी में एक जरूरी कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन बस सेवा उपलब्ध न होने और समय पर टैक्सी न मिलने के कारण उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद टैक्सी मिलने पर वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकीं।
विज्ञापन

वहीं, क्षेत्रवासियों ने परिवहन विभाग से मांग की है कि रविवार को भी नियमित बस सेवा सुनिश्चित की जाए।
कोट:
मामला ध्यान में आया है। निजी बस संचालकों से रविवार को भी बसें संचालित करने के बारे में बातचीत की जाएगी। -अंकुश शर्मा, आरटीओ हमीरपुर

गडोला में बस का इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें