फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आसमान छूने लगे सब्जियों के दाम, भिंडी ने लगाया शतक

Thu, 18 Apr 2024 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में स​​ब्जियों की खरीददारी करते ग्राहक
विज्ञापन
हमीरपुर। अभी गर्मियों का मौसम शुरू हुआ नहीं है और हमीरपुर में हरी सब्जियों के दामों में भारी उछाल आ गया है। सेहत के लिए फायदेमंद मानी जानें वाली हरी सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। गृहिणियों को रसोई का बजट मैनेज करना मुश्किल हो गया है। दामों के बढ़ने से खाने की थाली से हरी सब्जियां गायब होती जा रही हैं। लगातार बढ़ रहे सब्जियों के दामों से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बाजार में एक-दो को छोड़ ऐसी कोई हरी सब्जी नहीं है, जिसके दाम में 50 रुपये प्रति किलोग्राम से कम हो। लोगों में राकेश, विजय, प्रदीप, सुरेश, प्रोमिला, सपना देवी और राधिका शर्मा आदि ने कहा कि 20 से 30 रुपये किलो बिकने वाली शिमला मिर्च अब 80 रुपये किलो मिल रही है। भिंडी तो पहुंच से बाहर होती जा रही है। एक किलो भिंडी के 100 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। इसके अलावा करेला 120 रुपये, फ्रासबीन 80 रुपये किलो मिल रहे है।
फल-सब्जियों की दुकानों पर हरा मटर 80 रुपये, अदरक 200 रुपये, हरी मिर्च 120, लहसुन 180 रुपये किलो मिल रहा है। कभी 10 रुपये किलो बिकने वाला कद्दू भी आज 30 रुपये किलो तक बिक रहा है। बैंगन के दाम दोगुना हो गए हैं। 20 रुपये बिकने वाला बैंगन 40 रुपये पार कर गया है।
विज्ञापन

सब्जियों के साथ फलों का भी बाजार में यही हाल है। आम 180 रुपये से 200 रुपये तो सेब 250 रुपये से 350 रुपये और अंगूर 150 रुपये प्रति किलो तक मिल रहा है। अब तो गृहिणियों को सब्जी खरीदते समय अपने बजट का पूरा ध्यान रखना पड़ रहा है और उसी के आधार पर सब्जी खरीदनी पड़ रही है। लोगों ने कहा कि एक माह से लगातार सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें