फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीवी टीकाकरण के लिए खंड स्तर पर करें तैयारी : डॉ. प्रवीन

Wed, 11 Mar 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान 29 मार्च से 33 कोल्ड-चेन पॉइंट (शीत शृंखला केंद्रों) पर शुरू किया जाएगा। इसके लिए सभी खंड चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने खंड स्तर पर पूरी तैयारियां सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता में सीएमओ ऑफिस के कान्फ्रेंस हॉल में जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक के दौरान कही। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पारस और सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, लेखाकार, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान जो 29 मार्च से 33 कोल्ड-चेन पॉइंट पर शुरू किया जाएगा। एचबीएनसी (होम बेस्ड न्यू बॉर्न केयर) के तहत आशा कार्यकर्ता नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए घर पर सात बार दौरा करती हैं और आवश्यक सेवाएं प्रदान करती हैं।
विज्ञापन

यह दौरे बच्चे के जन्म के तुरंत बाद, दो या तीन दिनों के भीतर शुरू कर दिए जाने चाहिएं। साथ ही खंड स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं के दौरों का पूरा ब्योरा भी रखा जाए। खंड स्तर पर जितनी भी गर्भवती महिलाएं पंजीकृत होती हैं, उनका पंजीकरण पहले और समय पर होना चाहिए और प्रसव पूर्व अवधि के दौरान ही गर्भवती महिलाओं को परिवार नियोजन के तरीकों को अपनाने के लिए परामर्श दिया जाना चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि उपलब्ध स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों का गहन विश्लेषण करें तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल उठाएं
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें