फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसारल में गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances in Basaral
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के बसारल क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत कैसे हुई, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग हृदयगति रुकने तो कुछ उच्च रक्तचाप को मौत का कारण मान रहे हैं। गर्भवती महिला की अचानक मौत के बाद ऑपरेशन करके पेट में पल रहे बच्चे को निकालकर अलग से दफनाया गया। लोगों ने महिला और उसके बच्चे को अश्रुपूर्ण अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

महिला का विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था। इस करवाचौथ के दिन भी पूरा परिवार बहुत खुश था। गर्भवती होने के कारण परिजन उसका विशेष ध्यान रख रहे थे। मौत के पिछले दिन घर का सारा काम निपटा कर भोजन के बाद वह अपने कमरे में सो गई। सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने उसे आवाज लगाकर उठाने का प्रयास किया, परंतु अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। दरवाजे के अंदर की कुंडी लगी होने के कारण परिजनों ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर बेड पर महिला बेसुध पड़ी थी। जब उसकी जांच की गई तो वह मृत पाई गई। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने डॉक्टर को बुलाकर उसके पेट से मृत बच्चे को बाहर निकालकर और महिला के अंतिम संस्कार के साथ ही बच्चे के शव को भी दफनाया गया।
महिला का पति जिला शिमला में एक सरकारी विभाग में नौकरी कर रहा है। गत रविवार को ही घर से वापस गए थे। परिजनों ने बताया कि मौत से पहले महिला ने फोन पर कुछ रिश्तेदारों को भी फोन किया था परंतु उन्हें क्या पता था कि उनकी आपस में यह अंतिम बात हो रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर हैं। उधर, एसएचओ नादौन योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस में इस तरह के किसी भी मामले की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें