फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी पंचायत में एक कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला की वीरवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला के पेट में आठ माह का गर्भ था। मोरसू सुल्तानी पंचायत के मोरसू झीरां गांव की 19 वर्षीय गर्भवती महिला ने 13 मई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा में अपना कोरोना जांच टेस्ट करवाया था। जिसमें वह पॉजिटिव निकली थी। कोरोना संक्रमित पाए जाने पर महिला को एनआईटी के कोविड केयर सेंटर में भर्ती करवाया गया था। जहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के कोविड वार्ड में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन वीरवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एक साल पहले महिला की शादी हुई थी। उसका पति दिहाड़ी-मजदूरी करता है और गरीब परिवार से संबंधित है। मोरसू पंचायत में ही कोरोना योद्धाओं ने महिला का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार रमेश चंद शर्मा, खंड विकास अधिकारी रमेश चंद, कानूनगो अनिल कुमार, पटवारी ललित मोहन, जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार का कहना है कि पीड़ित महिला गरीब परिवार से संबंध रखती थी। सरकार की तरफ से इस गरीब परिवार की आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें