फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के सरकारी स्कूलों में तीन भाषाओं में करानी होगी प्रार्थना सभा

Fri, 11 Jul 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में अब तीन भाषाओं में प्रार्थना सभा करवाई जाएगी। विद्यार्थियों को सभी भाषाओं का ज्ञान देने व नैतिक मूल्यों का विकास कराने के लिए विभाग ने यह निर्णय लिया है। इससे अब स्कूल स्तर पर विद्यार्थी हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करके प्रार्थना सभा की सभी गतिविधियों में भाग लेंगे। विद्यार्थियों को सभा के दौरान भाषा बोलने में आने वाली परेशानियों के लिए शिक्षक सहयोग करेंगे। कार्यक्रम के सही संचालन के लिए प्रत्येक माह स्कूल प्रमुखों को प्रार्थना सभा की रिपोर्ट उपनिदेशक कार्यालय जमा करवानी होगी। इसके बाद जिला स्तर पर स्कूलों का मूल्यांकन होगा। सबसे अधिक प्रभावी तरीके से प्रार्थना सभा करवाने वाले स्कूलों को खंड और बाद में जिलास्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


दो वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार और शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रार्थना सभा में तीनों भाषाओं का प्रयोग करवाने के निर्देश दिए थे लेकिन जिला में सभी स्कूलों में केवल हिंदी भाषा में ही प्रार्थना सभा करवाई जा रही है। ऐसे में उच्च शिक्षा विभाग ने जब स्कूलों का निरीक्षण किया तो उसमें सभी निर्देशों का पालन नहीं हो रहा था। ऐसे में निर्देशों के साथ विद्यार्थियों के विकास के लिए नए सिरे से निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने तीनों भाषाओं का प्रयोग स्पष्ट तरीके से करवाने को कहा है। स्कूलों में तीनों भाषाओं का एक समान प्रयोग करने के लिए शिक्षक छुट्टियों के हिसाब से शेड्यूल तैयार करेंगे जिसके बाद स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को भाषाओं का उच्चारण व अनुवाद करवाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें वंदे मातरम, प्रतिज्ञा, योग क्रियाएं,भाषण, समाचार प्रस्तुति के साथ राष्ट्र गान आदि गतिविधियां शामिल होंगी। स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्रार्थना सभाओं को अधिक रोचक व पारंपरिक तरीके से करवाने का निर्णय लिया है ताकि विद्यार्थियों का पढ़ाई के साथ सर्वांगीण विकास किया जा सके।





सरकारी स्कूलों में तीन भाषाओं में प्रार्थना सभा करवाई जाएगी। इसके लिए स्कूल प्रमुखों को गाइडलाइन जारी कर दी गई है। विद्यार्थियों को जागरूक करने व उनमें नैतिक मूल्यों का विकास करने के लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें