वन विभाग के अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल प्रदीप ठाकुर
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला हमीरपुर की कालेअंब पंचायत के निवासी भारतीय वन सेवा अधिकारी प्रदीप ठाकुर को प्रदेश सरकार ने वन विभाग में अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल के पद पर प्रोन्नत किया है।
प्रदीप ठाकुर वर्ष 1986 में हिमाचल वन सेवा अधिकारी बने थे। वर्ष 1996 में वह भारतीय वन सेवा अधिकारी के कैडर में आए। प्रदीप ठाकुर काटगढ़, देहरा, राजगढ़ और बिलासपुर में डीएफओ और सुंदरनगर में वन निगम में मंडलीय प्रबंधक के पद पर सेवाएं देने के बाद वर्ष 2012 में वन अरण्यपाल के पद पर पदोन्नत हुए।
इसके बाद 2017 में वह मुख्य अरण्यपाल के पद पर पदोन्नत हुए। प्रदीप ठाकुर वर्ष 2021 से हमीरपुर में मुख्य अरण्यपाल के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन अब वह पदोन्नत होकर वन विभाग के अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल बन गए हैं।