फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन के भट्ठा में बिजली लाइन टूटी, दर्जनों घरों में इलेक्ट्रिक उपकरण जले

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। शिमला-नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत नादौन के भट्ठा गांव में वीरवार को सुबह के समय भूंपल फीडर के अंतर्गत बिजली की 11 केवी लाइन टूटने से क्षेत्र के दर्जनों घरों में इलेक्ट्रिक उपकरण जलकर खराब हो गए। जिस कारण लाखों रुपये का नुकसान हुआ और एक ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट भी हुआ है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं बिजली सब स्टेशन नादौन को भी काफी नुकसान पहुंचा। बिजली के तार आपस में टकराने के बावजूद बोर्ड का सिस्टम ट्रिप नहीं हुआ। यह बड़ा हादसा उस समय हुआ जब 11 केवी लाइन अचानक टूट कर नीचे जा रही दूसरी लाइन से जा टकराई। हादसे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घरों के बिजली मीटरों में आग लग गई और कई घरों की तो पूरी वायरिंग तक जल गई। जलाड़ी क्षेत्र का करीब आधा भाग इसकी चपेट में आ गया।
वीरवार को सुबह के समय हुई इस घटना से लोग बुरी तरह सहम गए। स्थानीय लोगों किरपाल ठाकुर, धीरज ठाकुर, प्रभात सिंह, नवीन, मनजीत और सर्वजीत आदि ने कहा कि उनके घरों में लगे पंखे, एसी, कूलर, बिजली मीटर, टीवी, गीजर, मोबाइल और रेफ्रिजरेटर सहित अन्य उपकरण जल गए। उन्होंने कहा कि घरों के बिजली मीटर और वायरिंग में भी आग लग गई थी। वहीं, कई घरों में चल रहे पंखों को भी आग लग गई। कई घरों में धमाके के साथ बल्ब फूट गए। करीब 10 लाख रुपये से अधिक नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

लोगों ने मांगा मुआवजा
अचानक हुई इस घटना से लोग बुरी तरह से सहम गए, हालांकि सुखद बात यह रही कि किसी व्यक्ति को कोई जानी नुकसान नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से इस संबंध में शिकायत करते हुए मुआवजे की मांग की।
सिस्टम समय पर ट्रिप न होने के कारण नुकसान
इस संबंध में नादौन बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता वतन सिंह ने कहा कि हाई वोल्टेज लाइन के दूसरी लाइन पर गिरने से यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि सिस्टम समय पर ट्रिप न होने के कारण नुकसान अधिक हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें