टौणी देवी (हमीरपुर)। निर्माणाधीन एनएच-03 के तहत कोट सहित अन्य स्थानों पर सड़क की हालत लगातार खराब हो रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बनना शुरू हो गए हैं। वहीं, बाजार क्षेत्र में पहले से बने गड्ढों में डाली गई बजरी बारिश के बीच सड़क पर बिखर रही है।
इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है। बारिश के दौरान सड़क पर बिखरी बजरी दोपहिया और छोटे वाहनों के चालकों के लिए विशेष परेशानी का कारण बन रही है।
सड़क पर गड्ढों और बजरी के कारण वाहन चालकों को बेहद सावधानी से सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों अमित, राजन, प्रदीप आदि ने बताया कि एनएच-03 का निर्माण कार्य शुरू हुए करीब पांच वर्ष हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं।
निर्माण कार्य के दौरान कहीं पेयजल पाइप क्षतिग्रस्त हो जाते हैं तो कहीं संपर्क मार्गों को नुकसान पहुंचता है। इससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने निर्माण कंपनी से गड्ढों को दुरुस्त करने, सड़क पर बिखरी बजरी हटाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की उचित मरम्मत करवाने का आग्रह किया है।
-
सड़क पर बने गड्ढों से परेशानी आ रही है। बजरी से दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। एनएच 03 निर्माण कंपनी को सड़क की मरम्मत करनी चाहिए।
-अजय, निवासी कोट
पहले से निर्माण कंपनी धीरे-धीरे काम कर रही हैं। अब गड्ढों से लोग ज्यादा परेशान हो गए हैं। निर्माण कंपनी को कार्य में गुणवत्ता को बढ़ाना चाहिए।
-सुनील, निवासी बारीं मंदिर
कोट
सड़क में गड्ढे पड़ने का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी।
-अंकित सिंह, हाईवे इंजीनियर, एनएच 03 निर्माण कंपनी
निर्माणाधीन एनएच-03 के तहत कोट के समीप गड्ढों में डाली बजरी निकली बाहर। संवाद- फोटो : 1
निर्माणाधीन एनएच-03 के तहत कोट के समीप गड्ढों में डाली बजरी निकली बाहर। संवाद- फोटो : 1
निर्माणाधीन एनएच-03 के तहत कोट के समीप गड्ढों में डाली बजरी निकली बाहर। संवाद- फोटो : 1